मधुबनी, फरवरी 27 -- मधुबनी। बेखौफ बदमाशों ने शुक्रवार दोपहर रेलवे स्टेशन रोड में एक महिला के थैला से रूपए का बंडल लेकर भाग निकला। महिला पीएनबी बैंक से 10 हजार रूपया निकासी कर बाहर निकली थी। सूचना पर नगर पुलिस मौके पर पहुंचकर पीड़ित महिला एवं आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। पीड़ित महिला नगर थाना क्षेत्र के खजुरी गांव निवासी राम कुमारी देवी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे पंजाब नेशनल बैंक से दस हजार रुपए निकासी कर दवा खरीदने जा रही थीं। बैंक से बाहर निकलने पर कुछ उचक्कों ने उन्हें अपने झांसे में ले लिया और रुमाल में बंधा कागज का गड्डी उन्हें थमा दिया और चालाकी से उसका 10 हजार रुपए लेकर फरार हो गया। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। स...