कानपुर, मार्च 7 -- कानपुर। सेवानिवृत्त सफाईकर्मी सुमित्रा ने महापौर से एसएफआई व सफाई नायक के खिलाफ रिश्वत लेने के आरोप में शिकायत की है। पीड़िता के मुताबिक, वह जोन पांच स्थित वार्ड में नियुक्त थी। 31 जनवरी 2026 को वह रिटायर हुईं। आरोप है कि वार्ड के सफाई नायक, बाबू व आउटसोर्स कर्मचारी ने सेवानिवृत्ति के बाद सभी देयताओं को दिलाने के नाम पर 5 बार में करीब 3.20 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़िता ने महापौर से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.