कौशाम्बी, फरवरी 26 -- कौशाम्बी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि बुधवार को उसकी 17 साल व पड़ोसी की 16 वर्षीय बेटी संदिग्ध दशा में लापता हो गईं। खोजबीन के दौरान पता चला कि प्रेमियों ने बहला-फुसलाकर दोनों को अगवा कर लिया है। मामले की शिकायत पर अपहरण का मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी युवकों व युवतियों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...