जौनपुर, जून 13 -- गौराबादशाहपुर। पुलिस ने शादी का झांसा देकर चार वर्षों तक युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। एसओ गंगासागर मिश्र ने बताया कि मड़ियाहूं थाना क्षेत्र की एक युवती ने गौराबादशाहपुर थाना में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विशाल निवासी सखैला ने उसे शादी का झांसा देकर पिछले करीब चार वर्षों से शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने मना कर दिया और उसे अभद्र टिप्पणी करने लगा। इस मामले में पुलिस ने विशाल, सुरेश और पुष्पा देवी तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मैरादखान के पास से वांछित अभियुक्त विशाल निवासी सखैला को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...