लखनऊ, मार्च 23 -- लखनऊ,संवाददाता। ठाकुरगंज थानाक्षेत्र में क्रेडिट कार्ड का रिवार्ड प्वॉइंट दिलाने का झांसा देकर साइबर जालसाज ने बैंक अकाउंट से करीब 1 लाख 48 हजार से अधिक रुपये ट्रांसफर करा लिए। ठाकुरगंज समनान गार्डेन निवासी जाहिद फजल ने बताया कि बीते 1 जनवरी को उनके मोबाइल पर अंजान नंबर से एक युवती की कॉल आई थी। कॉल करने वाली युवती ने खुद को बैंक कर्मी बताया। क्रेडिट कार्ड पर रिवार्ड प्वॉइंट मिलने की पीड़ित को जानकारी दी। जालसाज के कहने पर पीड़ित ने एप पर क्रेडिट कार्ड की डिटेल दर्ज कर दी। एप लॉगिन करते ही पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से करीब 1 लाख 48 हजार से अधिक रुपये ट्रांसफर हो गए।-----दीवार तोड़कर लाखों की मशीन और लकड़ी चोरीलखनऊ। नाका थानाक्षेत्र में दीवार तोड़कर लाखों की मशीन और लकड़ी चोरी हो गई। पीड़ित व्यापारी ने पड़ोसी कारोबारी और उनके कर्मिय...