घाटशिला, जून 2 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के झांझीया गांव में पांच दिवसीय गाजन उत्सव शुरुआत हुई। इस अवसर पर गांव के 13 भोक्ताओं ने तालाब में स्नान किया। जबकि पुजारी सौरभ मिश्रा ने पूजा करायी। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गयी, झांझीया चौक होते हुए मंदिर पहुंची। यहां आग की लपटों के बीच भोक्ताओं ने उल्टा लटक कर हठ भक्ति दिखायी। महिलाओं ने शंख व घंटी बजाकर उत्साहित किया। शोभायात्रा को चौक-चौराहों पर रुक-रुक कर महादेव की वाणी भक्तों को सुनायी गयी। उसके बाद भोक्ताओं ने पांच बार मंदिर का परिक्रमा कर मंदिर में प्रवेश किया। पांच दिन बाद गांव में मुख्य गाजन उत्सव मनाया जाएगा। यह भी पढ़ें- दरिहट में निकाली गई महारुद्र यज्ञ की शोभा यात्रा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...