आरा, मार्च 5 -- आरा, हि.सं.। नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो स्थित झांझरिया पुल के नीचे से सोमवार की देर रात 23 23 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। शव मिलने से लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस युवक की पहचान और मौत के कारणों की छानबीन में जुट गई है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार युवक की मौत ट्रेन से झटका लगने से पुल के नीचे गिरने के कारण होना प्रतीत हो रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और युवक की पहचान होने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। .............

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...