घाटशिला, फरवरी 3 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के सांड्रा पंचायत अंतर्गत झांजीया गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का समापन मंगलवार को पूर्णाहुति के साथ हुआ। कमेटी के सदस्यों द्वारा बताया गया कि ऊक्त भागवत पाठ एक सप्ताह में कथा के विभिन्न प्रसंगों की संगीतमय प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।इस दौरान श्रद्धालुओं ने पश्चिम बंगाल से आए हुए महाराज को वस्त्र व उपहार देकर विदाई दी। इस अवसर पर सभी को संबोधित करते हुए महाराज ने कहा कि उपदेशों को केवल बोलकर या केवल सुनने से कोई लाभ नहीं होता, बल्कि अच्छी बातों व उपदेशों को अपने आचरण में उतारने पर ही व्यक्ति का जीवन सुखी और प्रसन्न रह सकता है। साथ ही आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम में सहयोग देने वाले कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया ...