घाटशिला, दिसम्बर 29 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा के सेवन ग्राउंड में अशोक बाला मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। जबकि प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने अन्य विशिष्ट अतिथियों के साथ किया। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया है। उद्घाटन मुकाबला झांजिया वॉलीबॉल टीम और बहरागोड़ा वॉली बॉल टीम के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सात प्वाइंट से बहरागोड़ा वॉलीबॉल टीम ने अपना मैच जीता। वहीं, देर रात को समीफाइनल और फाइनल मैच खेला गया। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे मैदान का माहौल पूरी तरह खेलमय हो गया। इस अवसर पर असित मिश्रा, सुमन कल्याण मंडल, निर्मल दुबे, चिरंजीत बाला, मिंटू पाल, शशांक शेखर पाल, काली पाल एवं ज...