नवादा, जनवरी 28 -- वारिसलीगंज, निज संवाददाता वारिसलीगंज प्रखंड के पटेल नगर स्थित एक निजी स्कूल में गणतंत्र दिवस पर निकली झांकी में स्टंट करने के दौरान पांच बच्चे आग से झुलस गए। बच्चे पेट्रोल और आग से स्टंट कर रहे थे। इस दौरान बच्चों के शरीर में आग लग गई। इस हादसे में एक बच्ची का चेहरा पूरी तरह जल गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पावापुरी विम्स रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भीड़भाड़ से भरे सब्जी बाजार के जय प्रकाश चौक पर शिक्षकों के नेतृत्व में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा आग और पेट्रोल से खतरनाक स्टंट कराया जा रहा था। इस दौरान आग की चपेट में आने से पांच स्कूली बच्चे झुलस गए हैं। छोटे-छोटे बच्चों के कपड़ों में आग पकड़ते ही अपरा तफरी मच गई और विद्यालय के अधिकांश शिक्षक मौके से फरार हो गए। मौके पर उपस्थित लोगों व विद्यालय के एक शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.