भदोही, अप्रैल 10 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। थाना परिसर सुरियावां में शुक्रवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें थानाध्यक्ष मनीष द्विवेदी ने झांकी में तेज ध्वनि से साउंड न बजाने का आह्वान किया। इस दौरान कहा कि थाना क्षेत्र में बाबा साहब की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया जाए। निर्धारित समय पर झांकी को निकालें और चयनित स्थानों पर समापन कर दिया जाए। बिना अनुमति किसी तरह का कोई कार्यक्रम आयोजित न किया जाए। इस मौके पर सब इंस्पेक्टर योगेंद्र नाथ सिंह यादव, कमलेश कुमार, जितेंद्र यादव, धीरज यादव, शकील खां, जय शंकर, मनोज, दिलीप, अरविंद कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...