रांची, अप्रैल 2 -- रांची, वरीय संवाददाता। श्री रामनवमी शृंगार समिति रांची द्वारा श्री प्राचीन हनुमान मंदिर, महावीर चौक, रांची प्रांगण में भगवान श्रीराम के छठी और भक्त शिरोमणि महाबली हनुमान जी के जन्मोत्सव पर गुरुवार को पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। इसमें महाअष्टमी की झांकी प्रतियोगिता का पुरस्कार सभी संस्थाओं को दिया गया। प्रथम पुरस्कार श्री महावीर शृंगार समिति कार्ट सराय रोड, द्वितीय पुरस्कार बिहार युवक संघ जालान रोड, तृतीय पुरस्कार श्री महावीर मंडल शृंगार समिति पंच मंदिर हरमू, चतुर्थ पुरस्कार श्रीरामनवमी शृंगार समिति किशोरगंज, पंचम पुरस्कार युवा शक्ति श्रीमहावीर मंडल नवा टोली, षष्ठम पुरस्कार फूल बाबा कल्याण समिति फूल बाबा आश्रम और सप्तम पुरस्कार राम जानकी क्लब गौशाला चौक को दिया गया। पुरस्कार के साथ सभी को नकद राशि दी गई। सभी पुरस्कार कोतव...