दरभंगा, मार्च 28 -- रामनवमी का पर्व शुक्रवार को आपसी सौहार्द, भाईचारे और उत्साह के बीच धूमधाम से मनाया गया । कोतवाली चौक पर लोगों के उत्साह को लेकर अनोखा नजारा दिखा। सड़क किनारे लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था। अगल-बगल की छतों पर सज-धजकर खड़ी महिलाएं और युवतियां उधर से गुजरने वाली झांकियों पर फूलों की वर्षा कर रही थीं। चारों ओर जय श्रीराम के गगन भेदी नारे ने लोगों में ऊर्जा और जोश का संचार किया। जिले में विभिन्न दिशाओं ने करीब 72 झांकियां बारी- बारी से पहुंचीं। संवेदनशील जगहों पर तैनात थी पुलिस: रामनवमी को लेकर संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था और पूरे रूट पर लगातार निगरानी रखी गई। वरीय अधिकारियों के नेतृत्व में जगह-जगह दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारी तैनात रहे, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को तुरंत रोका जा सके। प्रशासन की सतर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.