झाँसी मण्डल ने निकाली भव्य तिरंगा रैली
झांसी, अगस्त 13 -- झांसी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उत्तर मध्य रेलवे भारत स्काउट एवं गाइड, झाँसी मण्डल द्वारा गुरुवार को तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में स्काउट एवं गाइड के सदस्यों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम के साथ सहभागिता करते हुए आमजन को राष्ट्रीय एकता एवं देश के प्रति कर्तव्य का संदेश दिया। तिरंगा रैली का शुभारंभ मण्डल रेल प्रबंधक एवं अध्यक्ष, भारत स्काउट एवं गाइड, झाँसी मण्डल अनिरुद्ध कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा दिखाकर एवं रैली को फ्लैग ऑफ करके किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज एवं राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के लिए स्काउट एवं गाइड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.