मधुबनी, अप्रैल 14 -- भरत प्रसाद। लौकही। लौकही प्रखंड के ऐतिहासिक झहुरी तालाब में मंगलवार को सतुआ संक्राति के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाया। बतादें कि अहले सुबह से हीं यहां श्रद्धालु नर नारी स्नान करने के लिए पहुंचने लगे थे। सभी यहां स्नान कर बाबा हरसिंह देव की पूजा अर्चना किया। इस परिसर में लगे विशालकाय खिरिया पुरिया पेड़ की भी लोगों ने पूजा अर्चना की। बतादें कि यहां वर्षो से जूड़शीतल के अवसर पर भव्य मेला लगता है। यहां 15 अप्रैल को लगने वाली मेला को लेकर बड़ी संख्या में दुकाने सज चुकी है। मेला में झूला आदि भी लगाया गया है। यह भी पढ़ें- सतुआन पर गंगा स्नान के लिए उमड़ी हजारों की भीड़ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जहां पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकस है वहीं जगह- जगह सीसीटीवी लगाया गया है। बतादें कि यहां पहुंचने वाले श्रद्धालु मुख्य रूप ...