प्रयागराज, नवम्बर 27 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। झलवा के मुबारकपुर कोटवा गांव का पानी निकालने के लिए बनाए जा रहे नाले का निर्माण रेलवे ने रोक दिया है। नगर निगम रेलवे की जमीन पर नाले का निर्माण कर रहा था। मानक के विपरीत निर्माण को रेलवे ने रुकवाया है। बारिश के दिनों में गांव को जलभराव से बचाने के लिए नाले का निर्माण किया जा रहा था। प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने रेलवे की जमीन पर नाला निर्माण के लिए उत्तर मध्य रेलवे अंर्तगत प्रयाराज मंडल के अधिकारियों के साथ बात की थी। बताते हैं कि नाला निर्माण की मौखिक अनुमति मिली थी। पिछले दिनों मानक के विपरीत नाले के निर्माण की सूचना पर रेलवे की टीम पहुंची और काम रुकवा दिया। अब काम शुरू होने को लेकर ऊहापोह है। नगर निगम कार्यकारिणी के पूर्व उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि...