झरोखर क्षेत्र में 61.89 किलो गांजा जब्त,चार तस्कर गिरफ्तार
मोतिहारी, सितम्बर 28 -- घोड़ासहन,निज प्रतिनिधि झरोखर पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते रात्रि करीब दो बजे सीमावर्त्ती सैनिक रोड के बगल में कवैया चीमनी के निकट खेत में 61.890 किलोग्राम नेपाली गांजा के चार पैकेटों के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गांजा की यह बड़ी खेप तस्करों के द्वारा नेपाल से लायी जा रही थी। थानाध्यक्ष मो.असलम अंसारी ने बताया कि पकड़े गये तस्करों में तीन पश्चिमी चम्पारण के नौतन थाना क्षेत्र के तेलुआ ग्राम निवासी जसकरण साह,सुरेश ठाकुर व बलिस्टर सहनी तथा एक मोतिहारी के छतौनी का रहने वाला लखीन्दर महतो बताया गया है। छापामारी दल में इंसपेक्टर धनंजय कुमार निर्दोष,जीतना थानाध्यक्ष सुधीर कुमार,झरोखर थानाध्यक्ष मो असलम अंसारी,पुअनि अनील कुमार चौबे व सशस्त्र बल शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.