धनबाद, अप्रैल 2 -- झरिया। टाटानगर में आयोजित झारखंड प्रांतीय लघु अधिवेशन (2025-2027) के दौरान झरिया समृद्धि शाखा को वर्ष 2025-26 के लिए श्रेष्ठ महिला शाखा के पुरस्कार से नवाजा गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश एम जैन और प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पाडिया की उपस्थिति में शाखा को यह मुख्य सम्मान और 12 अन्य पुरस्कार प्रदान किए गए। शाखा अध्यक्ष जया अग्रवाल ने इस सफलता का श्रेय टीम वर्क को देते हुए मंडल 4 के उपाध्यक्ष नरेश केजरीवाल, सहायक मंत्री राजीव सांवतिया और अपनी पूरी कार्यकारिणी टीम को धन्यवाद दिया। जनसंपर्क अधिकारी पायल मित्तल और वर्षा तुलस्यान ने बताया कि कार्यक्रम में शाखा की सचिव निशा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शिल्पा झुनझुनवाला सहित अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...