धनबाद, अगस्त 30 -- चासनाला। सुदामडीह रिवर साईड में आयोजित गणपति पूजा महोत्सव में शुक्रवार को बतौर मुख्य अतिथि झरिया विधायक रागिनी सिंह पहुंची। पूजा पंडाल का विधिवत फीता काटकर उदघाटन किया। गणपति बप्पा की पूजा अर्चना कर माथा टेका। परिवार सहित कोयलांचल वासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की। पूजा समिति ने विधायक का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मौके पर उमेश यादव, अभिषेक पांडेय, शशिकांत निराला, विशाल श्रीवास्तव, प्रियांशु सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.