धनबाद, दिसम्बर 29 -- भौंरा, प्रतिनिधि। पेलोडर की चपेट में आने से मृत भौरा 16 नंबर निवासी व पूर्व बीसीसीएल कर्मी चतुर हांडी(63) के परिजनों को रविवार को प्रबंधन ने मुआवजा के रुप में 15 लाख का चेक और दाह संस्कार के लिए नगद एक लाख रुपये दिए है। झरिया विधायक रागिनी सिंह और पूर्व विधायक संजीव सिंह ने मृतक की पत्नी चेक व नगद, व समझौता पत्र दिया। मुआवजा दिलाने के लिए विधायक शनिवार से ही प्रयासरत रही। मुआवजा मिलने के बाद गुरुवार की शाम से शव के साथ दिया जा रहा धरना समाप्त हो गया। पूर्वी झरिया क्षेत्र के सी 2 आउटसोर्सिंग परियोजना में कोयला उत्पादन, डिस्पैच शुरू हो गया। मृतक चतुर हांडी के पत्नी रीता देवी को 15 लाख का चेक और एक लाख दाह संस्कार के लिए दिया गया है। साथ ही मृतक के परिवार से एक सदस्य को आउट सोर्सिंग पैच में नौकरी देने की घोषणा की गई है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.