झरिया में 16 घंटे बाद लौटी बिजली, रात भर उमस ने छुड़ाए पसीने
धनबाद, जून 13 -- झरिया, वरीय संवाददाता। झरिया के उपभोक्ताओं को गुरुवार की रात भीषण बिजली संकट का सामना करना पड़ा। झरिया दो नंबर फीडर की बिजली अचानक गायब होने से लोग करीब 16 घंटे तक अंधेरे में रहे। उमस भरी गर्मी और मच्छरों के प्रकोप के कारण लोग रातभर सो नहीं सके। इस दौरान बिजली विभाग की टीम रातभर पोल-पोल और जंगलों को खंगालती रही, लेकिन सफलता सुबह मिली। शुक्रवार की सुबह करीब 8:15 बजे आपूर्ति बहाल होने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम 4:00 बजे झरिया दो नंबर फीडर की बिजली अचानक गुल हो गई। इसके बाद जब भी जामाडोबा सब-स्टेशन से लाइन चालू करने का प्रयास किया गया, सिस्टम बार-बार ट्रिप करता रहा। लाइन में किसी बड़े फाल्ट की आशंका को देखते हुए बिजली विभाग के कर्मी तुरंत पेट्रोलिंग पर निकले। काफी प्रयास के बाद भी ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.