धनबाद, फरवरी 25 -- झरिया के रामचंद्र दल परिसर में मंगलवार को नाई समाज संघ झरिया की ओर से होली मिलन समारोह हुआ। इसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर ने की। इसमें कलाकारों ने ढोल, ताशा पर होली गीत व फाग प्रस्तुत कर पूरे माहौल को होली मय कर दिया। डॉ बीएन शर्मा ने कहा कि पुराने द्वेष भावनाओं को भुला कर रंगों का त्योहार होली को खुशी और उल्लास के साथ मनाएं। कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष मोहन ठाकुर, प्रखंड सचिव प्रदीप ठाकुर, नगर सचिव राजकुमार ठाकुर, नगर उपसचिव रामाशीष शर्मा, नगर सलाहकार निरंजन शर्मा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष लाल धारी शर्मा, अरविंद शर्मा, महेंद्र शर्मा, सुबोध ठाकुर, एमके ठाकुर, संजय ठाकुर, रामाशीष ठाकुर, पन्नालाल शर्मा, रंजन शर्मा, गौतम ठाकुर, किशोर ठाकुर, श्रावण शर्मा, ब्रह्मदेव शर्मा, नरेश शर्मा, रामचंद्र ठाकुर, श्याम सुंदर ठाकुर,...