धनबाद, अप्रैल 20 -- मारवाड़ी ब्राह्मण समाज की ओर से रविवार को पोद्दार पाड़ा स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में भगवान परशुराम जयंती हर्षोल्लास से नाई गई। मौके पर समाज के लोगों ने न केवल विधि-विधान से पूजा-अर्चना की, बल्कि ब्राह्मण समाज को एक सूत्र में पिरोने और सशक्त बनाने का सामूहिक संकल्प भी लिया। अनुष्ठान के दौरान पंडित रणधीर पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की मनोहारी प्रतिमा का अभिषेक व विधिवत पूजन कराया। मुख्य यजमान के रूप में सौरभ शर्मा और महेश शर्मा ने सपरिवार पूजा संपन्न की। पूजन के पश्चात सामूहिक हवन किया गया, इसमें विश्व शांति और समाज के कल्याण की कामना की गई। यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीय पर झरिया में धूमधाम से हुई भगवान पशुराम की पूजा-अर्चना धर्मशाला के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने गौरव के साथ बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.