झरिया में भाजपा ने चलाया मंदिर सफाई अभियान
धनबाद, जून 17 -- भाजपा झरिया नगर की ओर से मंगलवार को स्टेशन रोड स्थित सत्यनारायण मंदिर में सफाई व स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल का 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित था। भाजपा झरिया नगर अध्यक्ष अवधेश साव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई की। मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजकुमार अग्रवाल, अरविंद बनर्जी, सावन राम चंद्रवंशी, दिलीप आडवाणी, महामंत्री संजय वर्मा, राजा सिंह, उपाध्यक्ष अजय वर्मा, अनीता सिंह, मंत्री उमा भट्टाचार्य, धीरण महतो, अभिषेक सिंह और राजकुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.