धनबाद, अप्रैल 2 -- झरिया, प्रतिनिधि। झरिया कोयलांचल क्षेत्र में इन दिनों बिजली के तांबा तारों को निशाना बनाने वाला एक शातिर गिरोह सक्रिय हो गया है। पिछले मात्र 15 दिनों के भीतर चोरों ने सात अलग-अलग स्थानों पर बिजली विभाग के कीमती तांबा के तारों को काटकर चोरी कर लिया है। इस समस्या को लेकर विद्युत विभाग ने स्थानीय पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन चोरों का दुस्साहस कम नहीं हो रहा। ताजा मामला बीते शुक्रवार की देर रात का है, जब आधा दर्जन चोरों ने थाना मोड़ से मदरसा के बीच करीब चार खंभों से कॉपर वायर काटकर नीचे गिरा दिया था। चोरों ने तार इकट्ठा कर ही लिया था कि तभी कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग जाग गए। लोगों के शोर मचाने पर चोर सामान छोड़कर भाग निकले। बाद में विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर उन तारों को अपने कब्जे में...