धनबाद, फरवरी 28 -- धनबाद जिला लघु उद्योग व व्यवसाय एसोसिएशन के नेता व समाजसेवी शिवचरण शर्मा ने कहा कि झरिया कोयलांचल क्षेत्र के विकास के लिए 60 करोड़ रुपये मिलने के बाद भी क्षेत्र में विद्युत समस्या बनी हुई है। आखिर क्यों तारों का जाल और जर्जर पोल अब भी दिखाई दे रहे हैं। बिजली विभाग अविलंब इन समस्याओं का समाधान करें। जहां भी पोल या ट्रांसफॉर्मर लगाने के समय जो भी अड़चन पैदा करते हैं, उन पर कानूनी कार्रवाई की जाए। बताते चलें कि झरिया में बिजली का पोल व तार लगाने के दौरान जमीन को लेकर विवाद खड़ा कर रहे है। इस कारण कार्य रूक जा रहा है। वहीं तार टूटने, जंपर कटने आिद के कारण प्राय: बिजली संकट का सामना लोगों को करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...