धनबाद, जून 27 -- झरिया, वरीय संवाददाता। ऋषि बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय की 189वीं जयंती शुक्रवार को सम्मानपूर्वक मनाई गई। हेटलीबांध और मंगाली चंडी काली मंदिर में कार्यक्रम हुआ। 'इंस्टिट्यूशन फॉर नेशनल अमिटी' (आईएनए) ने इसे आयोजित किया। बंकिम बाबू के चित्र पर पिनाकी राय, अनूप साव, संजय पंडित और छात्राओं ने माल्यार्पण किया। इसके बाद वृक्ष दान किया गया। आईएनए के संस्थापक पिनाकी रॉय ने केंद्र सरकार से झरिया के परिवेश को सुरक्षित करने के लिए पर्यावरण परियोजना लाने की मांग की। वंदे मातरम् गीत के 150 साल के स्मरण उत्सव की श्रृंखला का यह आठवां कार्यक्रम था। वक्ताओं ने उनके उपन्यास 'आनंदमठ' और साहित्यिक कृतियों पर चर्चा की। यह भी पढ़ें- जयंती पर बंकिमचंद्र का किया स्मरण कोलफील्ड चिल्ड्रेन क्लासेज के बच्चों ने सामूहिक वंदे मातरम् गाया। छात्रा नंदनी स...