धनबाद, अप्रैल 3 -- झरिया। झरिया क्षेत्र में गुरुवार को हनुमान जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर झरिया के विभिन्न मंदिरों को आकर्षक लाइटों और फूलों से सजाया गया। शहर के श्री राम सेवक हनुमान मंदिर, सत्यनारायण मंदिर और बाटा मोड़ स्थित महावीर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, सुंदरकांड पाठ और छप्पन भोग का आयोजन किया गया। पंडित दिलीप पांडेय, रविन्द्र पांडेय और अविनाश पांडेय ने विधिवत पूजन संपन्न कराया। शाम को महाआरती और भव्य भजन जागरण का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मुख्य रूप से अमित अग्रवाल, तुषार सिंह, सतीश गुप्ता, जगदीश तुलस्यान और विहिप के सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही। भूंजा पट्टी, लक्ष्मीनिया मोड़ और राजबाड़ी रोड स्थित मंदिरों में भी दिन भर धार्मिक अनुष्ठान चलते रहे।

हिंदी ह...