धनबाद, जनवरी 17 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता नगर आयुक्त आशीष गंगवार शहर में चल रही विकास योजनाओं का निरीक्षण करने निकले। उन्होंने झरिया के राजा तालाब और देवघरी धाम तालाब बनियाहीर का निरीक्षण किया। पाया कि दोनों ही तालाबों में काम बंद है। उन्होंने इसपर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित जेई को काम शुरू कर इसमें तेजी लाते हुए इसे समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। शुक्रवार को नगर आयुक्त ने राजा तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां अब तक हुए काम के बारे में जानकारी ली। वहां से निकलकर नगर आयुक्त बनियाहीर तालाब का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां भी काम बंद पाया। उन्होंने काम की गुणवत्ता में किसी तरह की कोताही नहीं बरतने का निर्देश दिया। नगर आयुक्त बैंकमोड़ में बने डीएमसी मॉल का भी निरीक्षण किया। डीएमसी मॉल में बची दुकानों का जल्द ही नीला...