धनबाद, जनवरी 29 -- झरिया प्रतिनिधि जया एकादशी पर गुरुवार को झरिया श्री श्याम मंदिर से भव्य निसान शोभा यात्रा निकली। इसके पूर्व पंडित कैलाश पांडेय ने विधिवत निसान पूजन कराया। निसान पूजन पर मुख्य यजमान के रूप में धनबाद के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल पत्नी संग बैठे थे। निसान पूजन के बाद गाजे बाजे के साथ निसान शोभा यात्रा निकली। जो नगर भ्रमण करते पुनः मंदिर पहुंची। जहां पर बारी बारी से भक्तों ने निसान बाबा के चरणों में अर्पित किया। बाबा का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। श्याम भक्तों ने मोर पंख, गुलाब का फूल और इत्र बाबा का चढ़ाया। दोपहर में विभिन्न प्रकार के फूलों से बाबा का आलौकिक श्रृंगार किया गया। वहीं कतरास से 21 श्याम भक्तों की टोली पैदल निसान लेकर झरिया धाम पहुंचे। शाम को ज्योत पूजन, ज्योत प्रज्ज्वलित किया जाएगा। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.