धनबाद, अप्रैल 4 -- झरिया, प्रतिनिधि। झरिया के सब्जी पट्टी इलाके में शुक्रवार की देर शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टला। हल्की बारिश के बाद सड़क पर पसरे कीचड़ की वजह से एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर पड़ा और गंभीर रूप से चोटिल हो गया। दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायल बाइक सवार को उठाया और उपचार के लिए झरिया के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति काफी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि थोड़ी सी बारिश होते ही पूरी सब्जी पट्टी की सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है। ड्रेनेज और सड़क की बदहाली के कारण यहां आए दिन लोग फिसल कर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...