झरिया, अप्रैल 9 -- झरिया-धनबाद मार्ग से 150 मीटर दूर धर्म नगर चौथाई कुल्ही में बुधवार को अचानक भू-धंसान की आहट से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। एक दर्जन पक्के घरों की दीवार और फर्श में बड़ी-बड़ी दरारें उभर आईं, जिससे लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को तत्काल सुरक्षित जगहों पर जाने का निर्देश दिया है। इस मामले पर पीड़ित सुनील राय, महेंद्र गोप और सलीम सिद्दीकी ने बताया कि मंगलवार की रात अचानक जमीन में तेज कंपन महसूस हुआ। लोगों को लगा कि भूकंप आया है। सुबह में जब नींद खुली तो मंजर खौफनाक था। कमरे की दीवारें फट चुकी थीं। फर्श धंस गया था और दरवाजों के चौखट उखड़ कर बाहर आ गए थे। स्थानीय निवासी महेंद्र गोप के अनुसार बीते दो-तीन दिनों से जमीन में हल्की दरारें दिख रही थीं, जिसे सा...