झरिया बाजार में जाम से मुक्ति के लिए एसएसपी को मांग पत्र
धनबाद, जून 13 -- झरिया। झरिया बाजार की ट्रैफिक व्यवस्था बदहाल है। यहां रोजाना भीषण जाम लग रहा है। इस समस्या से आम जनता और व्यापारी परेशान हैं। जाम से मुक्ति के लिए व्यवसायियों ने पहल की है। चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं खुदरा वस्त्र व्यवसाई संघ ने शुक्रवार को धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार से मुलाकात की। यह मुलाकात धनबाद स्थित इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के सभागार में हुई। व्यवसायियों ने एसएसपी को एक सूत्री मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में झरिया बाजार में स्थायी ट्रैफिक पोस्ट बनाने का अनुरोध किया गया है। व्यापारियों का मानना है कि ट्रैफिक पोस्ट से ही जाम की समस्या खत्म होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.