धनबाद, जुलाई 11 -- संशोधित झरिया मास्टर प्लान अंतर्गत विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, पुनर्वास कार्यों तथा कौशल विकास पहलों की प्रगति की समीक्षा के लिए कोयला भवन मुख्यालय में निदेशक (तकनीकी) कोयला मंत्रालय बीरेंद्र कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में झरिया कोयला क्षेत्र में आग, भू-धंसान से निपटने और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। समीक्षा बैठक में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभिन्न आधारभूत संरचनाओं के विकास, कंक्रीट फ्लोरिंग, आवासों के रखरखाव व स्वच्छता, निर्बाध पेयजल और बिजली आपूर्ति, परिवहन व्यवस्था, एलटीएच एवं नन-एलटीएच परिवारों के सत्यापन एवं पुनर्वास, विभिन्न राजकीय लोक-कल्याणकारी योजनाओं के लाभ, मल्टी स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट एवं कॅरियर काउंसिलिंग के माध्यम से कौशल...