धनबाद, अप्रैल 12 -- झरिया कोलफील्ड बचाओ समिति का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में चौथाई कुल्ही धर्मनगर पहुंचा। समिति के सदस्यों ने भू-धंसान से क्षतिग्रस्त हुए घरों और जमीन पर आई दरारों का निरीक्षण किया। इलाके की गंभीर स्थिति को देखते हुए पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। समिति के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि झरिया रिवाइज्ड प्लान 2.0 के अंतर्गत गैर-रैयतों को प्रत्येक परिवार 38.92 वर्ग मीटर जमीन के साथ 2.5 लाख रुपये और 3 लाख रुपये का ऋण (क्रेडिट) देने का प्रस्ताव है। कहा कि प्रभावित परिवारों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाना चाहिए। कहा कि जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल जरेडा के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी सह उपायुक्त, धनबाद से मिलकर इन मांगों को मजबूती से रखेगा। इस दौरान शिवबालक पासवान, आरके सिन्हा, गोपाल अग्रव...