धनबाद, मार्च 6 -- झरिया हिन्दुस्तान टीम। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतिक रंगों का त्योहार होली बुधवार को झरिया कोयलांचल में छिटपुट मारपीट की घटना को छोड़कर शांति सौहार्द के साथ मनाया गया। हल्की सर्द मौसम के बाद भी क्षेत्र में सुबह से ही बच्चे रंग पिचकारी व गुलाल लेकर एक दूसरे को सरोबोर करते रहे। वही फगुआ गीतों पर लोग झूमते रहे। कही कपड़ा फाड़ होली तो कही मिट्टी गोबर की होली लोग खेलते देखे गए। दूसरी ओर युवाओं ने मटका फोड़ो का कार्यक्रम रखा। लोगों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का आनंद उठाया। शाम को एक दूसरे के घर जाकर रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। तरह तहत के पकवानों का स्वाद चखा। चासनाला केके गेट स्थित प्रेमनाथ मंदिर में भक्तिमय भजन का आयोजन किया गया। वही चासनाला मोड़ पर युवाओं द्वारा मटकी फोड़ आयोजन किया गया। जिसे युवाओं ने गोलबंद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.