धनबाद, फरवरी 23 -- नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने तथा मतदाताओं को निर्भीक होकर मताधिकार का प्रयोग कराने के लिए धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार ने झरिया के बूथों का निरीक्षण किया। उनके साथ सिटी एसपी ऋतिक श्रीवास्तव, सिंदरी डीएसपी आशुतोष कुमार सत्यम, झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार और बोर्रागढ़ प्रभारी निरंजन कुमार भी मौजूद थे। अधिकारियों ने अति संवेदनशील एवं संवेदनशील बूथों का एक-एक कर निरीक्षण किया। एसएसपी व डीसी ने सभी पोलिंग एजेंट से जानकारी ली और निर्देश दिया कि यदि कोई भी फर्जी (बोगस) वोट डालता है तो तुरंत मुख्यालय को सूचित करें। सभी बूथों पर पानी, शौचालय और लाइट की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। झरिया थाना क्षेत्र में 103 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों पर अति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.