धनबाद, जनवरी 29 -- झरिया प्रतिनिधि मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा की ओर से गुरुवार को श्री श्याम मंदिर में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने किया। शिविर में कुल 119 लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई, जबकि 78 लोगों की नेत्र जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...