धनबाद, फरवरी 17 -- झरिया, प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि के अवसर पर सोमवार को झरिया फुलारीबाग स्थित बूढ़ा बाबा शिव मंदिर, कोयरीबांध मनोकामना शिव मंदिर में भंडारा का आयोजन हुआ। बूढ़ा बाबा शिव मंदिर में पंडित शशांक शेखर ओझा ने विधिवत पूजा अर्चनाकर बाबा को पूड़ी, बुंदिया, सब्जी, खीर, पापड़, दही का भोग लगाया। इसके बाद हर हर महादेव बम बम भोले के जयकारा के साथ भंडारा शुरू हुआ। आयोजन को सफल बनाने में राणा सिंह, महेश सिंह, परमेश्वर स्वर्णकार,धीरेन महतो, प्रशांत ठाकूर, कल्लू पंडित, रवि साव आदि मुख्य रूप से लगे रहे। वही कोयरीबांध मनोकामना शिव मंदिर में पंडित उदय पंडित ने पुड़ी, जलेबी, बुंदिया, सब्जी, पापड़, मिष्ठान, दही बाबा को भोग लगाया। इसके बाद 101 ब्राह्मणों को भोजन कराया। इसके बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.