धनबाद, मई 16 -- झरिया, प्रतिनिधि। झरिया। झरिया के वार्ड संख्या 36 और 43 में पिछले आठ-नौ माह से झमाडा की पाइपलाइन से दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है। गंदा पानी पीने से लोग पीलिया, टाइफाइड, पेचिश, डायरिया और चर्म रोग जैसी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। लगातार शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं होने से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। इस समस्या को 'हिन्दुस्तान' ने 17 फरवरी को प्रमुखता से उठाया था। तब नगर निगम के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने निकाय चुनाव का हवाला देकर जिम्मेदारी से किनारा कर लिया था।

स्थानीय लोगों की शिकायतें बाद में 10 मार्च 2026 को एक प्रतिनिधिमंडल ने नवनिर्वाचित महापौर संजीव सिंह से मिलकर स्थिति से अवगत कराया। महापौर के निर्देश पर नगर निगम और झमाडा प्रबंधन सक्रिय हुआ। नगर निगम की टीम मशीन लेकर नई दुनिया टैक्सी स्टैंड मो...