धनबाद, जून 8 -- विशेष संक्षिप्त गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत सोमवार को झरिया के व्यवसायियों की टीम ने मतदाता सूची मैपिंग कार्य के लिए क्षेत्र के पांच स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। टीम ने पाया कि झरिया गुजराती स्कूल, डीएवी स्कूल और सविता इंटरनेशनल स्कूल में कोई भी बीएलओ मौजूद नहीं थे। वहीं, दूसरी ओर कोयरीबांध गुरुद्वारा स्कूल और साउथ झरिया स्कूल में सभी बीएलओ मुस्तैद मिले। टीम में उपेंद्र गुप्ता, अरिंदम बनर्जी, अरुण जायसवाल, शिव चरण शर्मा, श्रीकांत अंबष्ठ और अमित साहू शामिल थे। टीम ने ड्यूटी से बीएलओ की अनुपस्थिति पर गहरी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...