धनबाद, मार्च 22 -- झरिया के सिंह नगर, भूली क्वार्टर और शिमला बहाल में पिछले चार दिनों से ठप जलापूर्ति जल्द बहाल हो जाएगी। बीसीसीएल और झमाडा के बीच समन्वय की कमी के कारण करीब 700 घरों की 3000 आबादी पानी के लिए तरस रही थी। मामले की जानकारी मिलने पर धनबाद के पूर्व मेयर संजीव सिंह और विधायक रागिनी सिंह की पहल के बाद बीसीसीएल ने दोबारा कनेक्शन जोड़ने के लिए झमाडा को पत्र जारी कर दिया है। दरअसल, झमाडा प्रबंधन ने बीसीसीएल की ओर से कोई सकारात्मक जवाब न मिलने पर पाइपलाइन को काटकर दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया था। इससे जलापूर्ति पूरी तरह ठप हो गई थी। विधायक और पूर्व मेयर ने झमाडा प्रबंधन और बीसीसीएल कुसुंडा क्षेत्र के महाप्रबंधक निखिल वी. त्रिवेदी से वार्ता की। इसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने परियोजना पदाधिकारी बीके झा से मुलाकात कर समस्या का समाधान निकाला।...