धनबाद, जुलाई 21 -- पिछले दो दिनों से जारी बारिश ने भूमिगत आग से प्रभावित झरिया की बस्तियों में भारी तबाही का खौफ पैदा कर दिया है। लगातार हो रहे जलजमाव के कारण जमीन के अंदर दहक रही आग वाले क्षेत्रों में भू-धंसान का खतरा गंभीर हो गया है। डरे-सहमे स्थानीय हर वक्त मौत के साए में जीने को विवश हैं। बारिश का पानी भूमिगत आग के संपर्क में आते ही लिलोरीपथरा, दोबारी, घनुडीह, पांडे बेरा और बस्ताकोला सात नंबर सहित करीब एक दर्जन बस्तियों में गैस का तेज रिसाव शुरू हो गया है। जमीन की दरारों से निकल रही गैस और धुएं के कारण स्थानीय लोगों का सांस लेना भी दूभर हो गया है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: मुंडा धौड़ा में बारिश से बढ़ीं भू-धंसान स्थल की दरारें पूरा माहौल दमघोंटू बन चुका है, जिससे गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने बीसीसीएल प्...