धनबाद, अप्रैल 14 -- झरिया स्थानीय देशबंधु छविगृह में सोमवार को 'धनबाद निर्माण' के जिला संयोजक राजीव शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें झरिया क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं, विशेषकर जल कर में भारी डीपीएस शुल्क, अतिक्रमण और चरमराई साफ-सफाई व्यवस्था पर गंभीर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि नगर निगम द्वारा पिछले कई वर्षों से झरिया के बड़े नालों की समुचित सफाई नहीं कराई गई है। नालियां जाम होने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, इससे आम जनजीवन त्रस्त है। उन्होंने यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस की स्थायी नियुक्ति की मांग उठाई। वहीं, श्रीकांत अम्बष्ठ और शिवचरण शर्मा ने जल बोर्ड द्वारा भेजे जा रहे पानी के बिलों में भारी-भरकम डीपीएस शुल्क लगाए जाने पर आपत्ति जताई। यह भी पढ़ें- राजबाड़ी रेलवे फाटक की पाइपलाइन की मरम्मत का आदे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.