धनबाद, दिसम्बर 23 -- झरिया, वरीय संवाददाता। शीत लहर बढ़ती जा रही है। अब जरूरतमंदों को सरकारी कंबल की याद आने लगी है। सरकार ने झरिया अंचल के 22 वार्ड में बांटने के लिए इस बार अभी तक मात्र 1500 कंबल उपलब्ध कराए हैं। काफी कम मात्रा में कंबल मिलने से अंचल कर्मियों की परेशानी बढ़ गई है। अधिकारी से लेकर कर्मी तक दबाव में हैं। सभी जगह कंबल की जरूरत है। पूर्व पार्षद सहित विभिन्न संगठन के लोगों ने कंबल के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है। अब इंतजार हो रहा है कंबल के दूसरे लौट का। बताते हैं कि पिछले साल जिला से झरिया अंचल को 4700 कंबल मिले थे। अंचल कर्मियों का कहना है कि कम से कम 400 कंबल प्रति वार्ड होना चाहिए। वैसे पिछले साल ढाई सौ कंबल प्रति वार्ड बांटा गया था। किसी वार्ड में कम, किसी वार्ड में ज्यादा। इस बार तो कम मिला है। कैसे कंबल का वितरण होगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.