झरिया अंचल कार्यालय पर करेगी 15 को प्रदर्शन करेगी यूनियन
धनबाद, सितम्बर 6 -- झरिया के मिर्जा गालिब रोड स्थित टीयूसीसी कार्यालय में झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन की बैठक हुई। अध्यक्षता जिला महामंत्री युनूस अंसारी ने की तथा संचालन उमेश रवानी ने किया। बैठक में श्रम कार्यालय के अनुबंधन कर्मचारियों की लापरवाही के खिलाफ सदस्यों ने गहरा रोष व्यक्त किया। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि नियोजन, प्रशिक्षण व कौशल विकास विभाग के माध्यम से झारखंड असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत झरिया अंचल में 50 हजार से अधिक पंजीकरण हुआ है। श्रम कार्यालय धनबाद में हर वर्ष दो करोड़ से अधिक की राशि लाभुकों के खातों में वितरण के लिए भेजी जाती है। इसके बावजूद पिछले दो वर्षों से अनुबंधन कर्मियों की कथित लापरवाही और मिलीभगत के कारण झरिया के असंगठित कर्मकार वर्ष 2025-26 के लाभ से वंचित हैं। इसके खिलाफ 15 सितंबर को झरिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.