धनबाद, मार्च 21 -- झरिया, प्रतिनिधि। शुक्रवार को झरिया कोयलांचल में रमजान की आखिरी जुमे अलविदा की नमाज अदा करने को लेकर मस्जिदों, ईदगाहों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। अलविदा की नमाज को लेकर पहले से ही मस्जिद कमेटियों की ओर से विशेष तैयारी की गई थी। ताकि नमाज के लिए मस्जिद में आने वाले रोजेदार नमाजियों को कोई दिक्कत न हो। आखिरी जुम्मे की नमाज को लेकर सुबह से ही मुस्लिम बहुत क्षेत्रों में काफी चहल पहल रही। झरिया आमला पाड़़ा जामा मस्जिद, ऊपर कुल्ही नूरी मस्जिद, बेलाल मस्जिद, नीचे कुल्ही रजा मस्जिद, मदरसा मोहम्मदिया, हुसैनाबाद 10 न० मस्जिद, ऐना कोठी, ऐना इस्लामपुर, भागा, लोदना, शिमला बहाल, होरलाडीह, जामाडोबा, भौंरा, डिगवाडीह, पाथरडीह, अजमेरा आदि स्थित मस्जिदों में अकीदत के साथ अलविदा की नमाज अदा की गई। सभी मस्जिदों में नमाज के अंत में सामूहिक...