धनबाद, अप्रैल 4 -- झरिया, वरीय संवाददाता। झरिया विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची को सटीक बनाने की प्रक्रिया (एसआईआर) तेज कर दी गई है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर क्षेत्र के सभी 340 मतदान केंद्रों के अंतर्गत आने वाले घरों में सर्वे का काम शुरू हो गया है। प्रक्रिया के पहले चरण में कर्मी घर-घर जाकर मकानों पर पर्चियां चिपका रहे हैं। इस दौरान हर घर को एक विशिष्ट मकान नंबर दिया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य मतदाताओं के पते को व्यवस्थित करना है, ताकि भविष्य में पहचान पत्र और सूची में कोई गड़बड़ी न रहे। मकानों पर नंबर दर्ज करने का कार्य पूरा होते ही घर-घर जाकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन शुरू किया जाएगा। इस दौरान नए नाम जोड़ने और त्रुटियों को सुधारने का काम होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...