धनबाद, अप्रैल 8 -- झरिया। श्री कृष्णा मेडिकल और रूबी जनरल हॉस्पिटल, कोलकाता की ओर से मंगलवार को सिंदूरिया समाज भवन में निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप लगाया गया। आजादनगर वेलफेयर ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित इस शिविर में सैकड़ों लोगों ने बीपी, शुगर और ईसीजी की मुफ्त जांच कराई। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. कल्याण दास और सर्जन डॉ. संजीव कुमार मंडल ने मरीजों को परामर्श दिया। मौके पर संतोष कुमार साहू, आसिफ अंसारी, बृजेश पांडे और डॉ. अनवर हुसैन आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...