झरही नदी किनारे मिले कपड़े-चप्पल, सात वर्षीय अंगद लापता
गोपालगंज, जून 17 -- पंचदेवरी, एक संवाददाता। कटेया थाना क्षेत्र के गिरधर पोईया गांव का सात वर्षीय बालक अंगद कुमार संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। झरही नदी किनारे उसका कपड़ा और चप्पल मिलने के बाद नदी में डूबने की आशंका जताई गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में चिंता का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने बच्चे की तलाश के लिए एनडीआरएफ को सूचना दे दी है। जानकारी के अनुसार गिरधर पोईया गांव निवासी मिथलेश यादव का पुत्र अंगद कुमार बुधवार दोपहर अपनी मां रूबी देवी के साथ खेत पर गया था। यह भी पढ़ें- झरही नदी किनारे मिले कपड़े-चप्पल, सात वर्षीय अंगद लापताघटनास्थल की खोजबीन इसी दौरान वह घर जाने की बात कहकर खेत से निकल गया, लेकिन काफी देर बीत जाने के बाद भी घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने पहले अपने स्तर से उसकी खोजबीन की, लेकिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.